लाइव न्यूज़ :

श्रीहरि नटराज ने विश्व चैंपियनशिप में रिकॉर्ड की हैट्रिक बनाई

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:24 IST

Open in App

अबु धाबी, 20 दिसंबर स्टार भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने यहां फिना शॉर्ट कोर्स विश्व चैंपियनशिप में अपना रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां टूर्नामेंट में तीसरा ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ निकाला।

बीस साल के नटराज ने पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 48.65 सेकेंड के समय के साथ साजन प्रकाश के सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन में सुधार किया। हालांकि बेंगलुरू के इस तैराक का यह प्रदर्शन उन्हें सेमीफाइनल में जगह दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था और वह हीट में कुल 38वें स्थान पर रहे। शीर्ष 16 तैराकों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

साजन के बाद ओलंपिक के लिए ‘ए’ क्वालीफाइंग स्तर हासिल करने वाले दूसरे भारतीय तैराक बने नटराज ने तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था। नटराज ने इससे पहले 50 मीटर और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में भी पिछले हफ्ते ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ निकाला था।

दिल्ली के कुशाग्र रावत ने पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में 15 मिनट 07.86 सेकेंड के समय के साथ हीट में कुल 21वां स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता के समय और रिकॉर्ड पारंपरिक लंबे कोर्स से अलग होते हैं। यह प्रतियोगिता 25 मीटर के स्वीमिंग पूल में हो रही है।

शॉर्ट कोर्स मीट 25 मीटर के पूल में होती है जबकि 50 मीटर के पूल को लांग कोर्स पूल कहा जाता है।

तैराकी में किसी समय को तभी राष्ट्रीय रिकॉर्ड माना जाता है जब वह राष्ट्रीय एक्वाटिक चैंपियनशिप में हासिल किया गया हो इसलिए बाकी अन्य प्रतियोगिताओं के समय को ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ कहा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!