लाइव न्यूज़ :

श्रीहरि नटराज, कुशाग्र रावत ने लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय रिकार्ड बनाये

By भाषा | Updated: October 27, 2021 22:22 IST

Open in App

बेंगलुरू, 27 अक्टूबर भारत के शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराज और दिल्ली के कुशाग्र रावत ने बुधवार को यहां 74वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप में लगातार दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए राष्ट्रीय रिकार्ड बनाये।

दूसरे दिन पंजाब की चाहत अरोड़ा तीसरी तैराक रहीं जिन्होंने यहां राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया।

पुरूषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में नटराज ने फाइनल में 49.94 सेकेंड का समय निकाला और दिन में हीट के 50.17 सेकेंड के समय को बेहतर किया।

इस तरह उन्होंने 2010 एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता तैराक वीरधवल खाडे के पुणे में 2012 में बनाये गये 50.53 सेकेंड के रिकार्ड को तोड़ा।

उन्होंने मंगलवार को 100 मीटर बैकस्ट्रोक में अपना राष्ट्रीय रिकार्ड सुधारा था।

दिल्ली के तैराक रावत ने पुरूषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अपने 8:09.47 सेकेंड के समय को सुधारा। उन्होंने 2019 में 8:08.32 सेकेंड से राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था।

महिलाओं के वर्ग में चाहत ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा की हीट में 33.62 सेकेंड के समय से तमिलनाडु की एवी जयावीना के 2018 में बनाये गये 33.81 सेकेंड के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!