लाइव न्यूज़ :

श्रीहरि नटराज ने तैराकी विश्व चैम्पियनशिप में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ निकाला

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:38 IST

Open in App

अबुधाबी, 18 दिसंबर शीर्ष भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज शनिवार को यहां फिना शार्ट कोर्स विश्व चैम्पियनशिप में ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ निकाला लेकिन यह प्रदर्शन उन्हें 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल तक पहुंचाने के लिये काफी नहीं था।

उन्होंने पुरूषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 24.40 सेकेंड का समय निकला जिससे वह हीट में कुल 26वें स्थान पर रहे।

बीस साल के नटराज हालांकि सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सके क्योंकि इसमें शीर्ष 16 तैराक ही हिस्सा लेते हैं।

यह नटराज का प्रतियोगिता में दूसरा ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय समय’ है। बेंगलुरू के इस तैराक ने शुरूआती दिन 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में अपने रिकार्ड को बेहतर किया था।

नटराज ने तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था, वह ओलंपिक के लिये साजन प्रकाश के बाद ‘ए’ क्वालीफाइंग समय हासिल करने वाले दूसरे भारतीय तैराक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!