लाइव न्यूज़ :

श्रीधर ने कहा, शेफाली में दिखती है सहवाग की झलक

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:51 IST

Open in App

साउथम्पटन, 18 जून भारतीय पुरुष टीम के क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाली शेफाली वर्मा की जमकर प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि इस युवा महिला बल्लेबाज में वीरेंद्र सहवाग की झलक नजर आती है।

श्रीधर ने कहा कि केवल वही नहीं बल्कि पूरी भारतीय टीम को अभ्यास के बाद जब भी मौका मिलता है तो वह महिला टेस्ट मैच को देखती है और हरियाणा की इस किशोरी से प्रभावित है।

श्रीधर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘शेफाली हमें वीरू (वीरेंद्र सहवाग) की याद दिलाती है। है ना। वह जिस तरह से खेलती है और उसका रवैया स्पष्ट है। इसलिए हम शेफाली की पारियों का आनंद ले रहे हैं। काश उसने पहली पारी में शतक बनाया होता। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्मृति (मंधाना) और शेफाली दोनों ने शानदार पारियां खेली और पहली पारी में शानदार शुरुआत दिलायी। दुर्भाग्य से हम इसका लाभ नहीं उठा पाये लेकिन वहां शानदार मैच चल रहा है।’’

शेफाली ने इंग्लैंड के खिलाफ महिला टेस्ट मैच की पहली पारी में 96 और दूसरी पारी में नाबाद 55 रन बनाये हैं। स्मृति ने पहली पारी में 78 रन बनाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!