लाइव न्यूज़ :

थिरिमाने की जुझारू पारी से इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका का संघर्ष जारी

By भाषा | Updated: January 16, 2021 19:21 IST

Open in App

गॉल (श्रीलंका), 16 जनवरी (एपी) सलामी बल्लेबाज लाहिरु थिरिमाने (189 गेंद में नाबाद 76 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने शुरूआती टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां इंग्लैंड से पहली पारी में 286 रन से पिछड़ने के बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 156 रन बनाकर अपना संघर्ष जारी रखा है।

श्रीलंका की टीम अब भी इंग्लैंड से 130 रन पीछे है और उसके आठ विकेट बचे हुए है।

कप्तान जो रूट (228) की करियर की चौथी दोहरी शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 421 रन बनाये। रूट ने 321 गेंद की अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया। दिलरुवान परेरा (109 रन पर चार विकेट) की गेंद पर उनके आउट होने के साथ ही लंच से पहले इंग्लैंड की पहली पारी खत्म हुई।

वह क्रिस गेल (333), वीरेन्द्र सहवाग (नाबाद 201) और मुशफिकर रहीम (200) के बाद गॉल के मैदान पर दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने।

श्रीलंका की पहली पारी 135 रन पर सिमट गयी थी।

थिरिमाने ने पहले विकेट के लिए कुशल परेरा (62) के साथ 101 रन की साझेदारी की। उन्होंने अपनी नाबाद पारी में छह चौके लगाये।

परेरा ने 109 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया । उन्होंने 91 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि टेस्ट करियर का 21वां शतक पूरा करने के बाद तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद पर चोटिल हो गये। वह दिन के आखिरी सत्र में सैम कुरेन की गेंद पर जैक लीच को कैच देकर वह आउट हुए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आये कुशल मेंडिस 65 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाकर लीच का शिकार बने। उन्होंने थिरिमाने के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने दिन की शुरूआत चार विकेट पर 320 रन से की थी। कल के नाबाद बल्लेबाज जोस बटलर 30 रन बनाकर असिता फर्नांडो (44 रन पर दो विकेट) का शिकार बने। फर्नांडो ने अगली गेंद पर कुरेन को खाता खोले बगैर बोल्ड किया जबकि डोम बेस भी खाता खोले बगैर रन आउट हो गये।

इंग्लैंड के आखिरी बल्लेबाज क्रिस ब्रॉड 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G RAM G बिल को दी मंज़ूरी, जो लेगा MGNREGA की जगह

भारत‘महाराष्ट्र में बीजेपी एक बार फिर नंबर 1’: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वोटर्स को जताया अभार

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

क्रिकेटIND vs PAK, FINAL: अंडर-19 एशिया कप का चैंपियन बना पाकिस्तान, फाइनल में भारत को 191 रनों से हराया

भारतमहाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद-नगर पंचायत में कुल सीट 288, महायुति 212 सीट पर आगे?, ब्रह्मपुरी नगर परिषद पर कांग्रेस का कब्जा, 23 में से 21 सीट पर जीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!