श्रीलंका के कुसाल परेरा कोविड-19 पॉजिटिव

By भाषा | Updated: August 16, 2021 19:55 IST2021-08-16T19:55:24+5:302021-08-16T19:55:24+5:30

Sri Lanka's Kusal Perera Kovid-19 positive | श्रीलंका के कुसाल परेरा कोविड-19 पॉजिटिव

श्रीलंका के कुसाल परेरा कोविड-19 पॉजिटिव

कोलंबो, 16 अगस्त (एपी) श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसाल परेरा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।मंगलवार को 31 बरस के होने वाले परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे। इससे पहले इंगलैंड दौरे के बाद उन्हें कप्तान के रूप के बर्खास्त कर दिया गया था।परेरा ने श्रीलंका की ओर से अब तक 22 टेस्ट, 107 एक दिवसीय और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने नाम टेस्ट क्रिकेट में दो जबकि एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह शतक दर्ज हैं।श्रीलंका में कोविड-19 मामलों में तेजी से इजाफा हो गया है जिसके बाद सरकार ने रात्रि कर्फ्यू लागू किया है और सार्वजनिक तौर पर लोगों एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sri Lanka's Kusal Perera Kovid-19 positive

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे