लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की बढ़त को कम किया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:27 IST

Open in App

गॉल (श्रीलंका), 16 जनवरी (एपी) सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा की नाबाद 55 और पहले विकेट के लिए लाहिरु थिरिमाने (नाबाद 34) के साथ 90 रन की अटूट साझेदारी के बूते श्रीलंका ने शनिवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी पारी में 286 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 90 रन बना लिये।

इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (228) की करियर की चौथी दोहरी शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 421 रन बनाये। इंग्लैंड की टीम ने दिन की शुरूआत चार विकेट पर 320 रन से की थी। रूट ने 321 गेंद की अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया। दिलरुवान परेरा (109 रन पर चार विकेट) की गेंद पर उनके आउट होने के साथ ही लंच से पहले इंग्लैंड की पहली पारी खत्म हुई।

वह क्रिस गेल (333), वीरेन्द्र सहवाग (नाबाद 201) और मुशफिकर रहीम (200) के बाद गॉल के मैदान पर दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने।

श्रीलंका की पहली पारी 135 रन पर सिमट गयी थी।

पहले विकेट की इस शानदार साझेदारी के बाद भी इंग्लैंड की 196 रन की बढ़त बरकरार है।

परेरा ने अब तक अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया है। उन्होंने 91 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि टेस्ट करियर का 21वां शतक पूरा करने के बाद तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद पर चोटिल हो गये। इसके बाद उन्हें दायें हाथ में पट्टी लगाकर बल्लेबाजी करते देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!