लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका 126 रन पर आउट, इंग्लैंड के सामने 164 रन का लक्ष्य

By भाषा | Updated: January 25, 2021 14:35 IST

Open in App

गॉल, 25 जनवरी (एपी) इंग्लैंड ने सोमवार को यहां श्रीलंका को दूसरी पारी में 126 रन पर आउट करके दूसरा टेस्ट मैच जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने की संभावनाएं मजबूत कर दी।

इंग्लैंड को इस तरह से 164 रन का लक्ष्य मिला है। उसने श्रीलंका के 381 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 344 रन बनाये थे।

इंग्लैंड के स्पिनरों जैक लीच और डॉम बेस ने चार . चार विकेट लिये जबकि कप्तान जो रूट ने लगातार गेंदों पर विकेट लेकर श्रीलंका की पारी का अंत किया। इस तरह से सभी 10 विकेट स्पिनरों ने लिये।

श्रीलंका की तरफ से लेसिथ एम्बुलडेनिया ने 42 गेंदों पर सर्वाधिक 40 रन बनाये। रूट ने उन्हें जॉनी बेयरस्टॉ के हाथों कैच कराने के बाद असिता फर्नांडो को बोल्ड किया।

एम्बुलडेनिया ने इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी में 137 रन देकर सात विकेट लिये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!