लाइव न्यूज़ :

श्रीजेश की मौजूदगी ही आत्मविश्वास बढ़ाने के लिये पर्याप्त : मनप्रीत

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:03 IST

Open in App

बेंगलुरू, 25 जून भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का मानना है कि कई अवसरों पर भारतीय टीम की जीत के नायक रहे गोलकीपर पीआर श्रीजेश की मैदान पर उपस्थिति ही खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिये पर्याप्त है।

भारतीय हॉकी टीम को तोक्यो ओलंपिक खेलों में पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और इसका एक कारण केरल के अनुभवी गोलकीपर श्रीजेश की टीम में मौजूदगी भी है।

मनप्रीत ने मीडियाकर्मियों से वर्चुअल बातचीत में कहा, ‘‘वह (श्रीजेश) हमेशा मेरा मनोबल बढ़ाते रहते हैं। उनकी मौजूदगी से मेरा और टीम का आत्मविश्वास बढ़ता है। असल में हम सभी का विश्वास है कि हमारे पास गोलकीपर के रूप में श्रीजेश है।’’

कोविड-19 के कारण भारतीय टीम को मैच खेलने का अधिक मौका नहीं मिला है लेकिन मनप्रीत का मानना है कि मुख्य टीम में पिछले कुछ वर्षों से खास बदलाव नहीं हुए हैं जिसका उसे फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘असल में पिछले तीन - चार वर्षों में हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्ट्राइकर अनुभवी हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसलिए उनका चयन किया गया। हमारी अग्रिम पंक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और गोल करेगी। ’’

मनप्रीत का यह तीसरा ओलंपिक है जबकि कई खिलाड़ी दूसरी बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगे और कप्तान को उम्मीद की उनकी अनुभवी टीम इसमें अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा तीसरा ओलंपिक है। जब आप ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हो तो वह बहुत बड़ा सम्मान होता है। मैं एक कप्तान के रूप में वास्तव में उत्साहित हूं। हमारे पास अनुभवी टीम है जिसमें हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा, रूपिंदर पाल जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। हम सभी ओलंपिक को लेकर उत्साहित हैं। ’’

चोट के कारण रियो ओलंपिक में नहीं खेल पाने वाले बीरेंद्र लाकड़ा तोक्यो ओलंपिक को लेकर उत्साहित हैं।

लाकड़ा ने कहा, ‘‘मैं चोट के कारण पिछले ओलंपिक में नहीं खेल पाया था। उसके बाद मैंने कड़ी मेहनत की। कोचिंग स्टाफ से लेकर साथियों तक ने मेरी मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!