लाइव न्यूज़ :

श्रीजेश को एनआरआई व्यवसायी से एक करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार मिला

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:24 IST

Open in App

कोच्चि, 12 अगस्त तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश को गुरूवार को प्रवासी भारतीय व्यवसायी द्वारा घोषित एक करोड़ रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

पूर्व भारतीय हॉकी गोलकीपर मैनुअल फ्रेडरिक ने यहां एक कार्यक्रम में मौजूदा भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर को यह पुरस्कार दिया। फ्रेडरिक म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

संयुक्त अरब अमीरात में स्थित वीपीएस हेल्थकेयर के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डा शमशीर वयालिल ने इस नकद पुरस्कार की घोषणा की थी।

ओलंपियन श्रीजेश ने शमशीर द्वारा पूर्व हॉकी गोलकीपर फ्रेडरिक के लिये 10 लाख रूपये के नकद पुरस्कार का खुलासा किया।

फ्रेडरिक बेंगलुरू से श्रीजेश को सम्मानित करने पहुंचे थे और इससे हैरान हो गये। उन्होंने कहा कि शमशीर जैसे लोगों को देखना अच्छा है जो खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये आगे आये।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे निश्चित रूप से केरल के खेल सितारों की अगली पीढ़ी प्रेरित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!