लाइव न्यूज़ :

खिलाड़ियों ने हमारा दिल ही नहीं जीता, युवा पीढी को प्रेरित भी किया है : मोदी

By भाषा | Updated: August 15, 2021 08:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने हमारा दिल ही नहीं जीता बल्कि आने वाली पीढियों को प्रेरित करने का बहुत बड़ा काम किया है ।

भारत ने हाल ही में संपन्न तोक्यो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते हैं ।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में कहा ,‘‘ ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाली युवा पीढी , ऐसे हमारे एथलीट , हमारे खिलाड़ी आज इस आयोजन में हमारे बीच में हैं । कुछ यहां है और कुछ सामने बैठे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं आज देशवासियों को , जो यहां मौजूद हैं उनको भी और हिंदुस्तान के कोने कोने में जो इस समारोह में मौजूद हैं ,उन सभी को मैं कहता हूं कि हमारे खिलाड़ियों के लिये आइये कुछ पल तालियां बजाकर उनका सम्मान करें ।’’

प्रधानमंत्री ने कहा ,‘‘ भारत के खेलों का सम्मान , भारत की युवा पीढी का सम्मान, भारत को गौरव दिलाने वाले युवाओं का सम्मान । देश , करोड़ो देशवासी आज तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हमारे इन जवानों का देश की युवा पीढी का गौरव कर रहे हैं , सम्मान कर रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने भारत की युवा पीढी को प्रेरित करने का बहुत बड़ा काम किया है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ एथलीटों पर विशेष तौर पर हम ये गर्व कर सकते हैं कि उन्होंने हमारा दिल ही नहीं जीता है लेकिन उन्होंने आने वाली पीढियों को , भारत की युवा पीढी को प्रेरित करने का बहुत बड़ा काम किया है ।’’

तोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए भालाफेंक में स्वर्ण पदक जीतकर एथलेटिक्स में भारत को पहला पदक दिलाया । इसके अलावा भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने मॉस्को ओलंपिक 1980 के बाद ओलंपिक में पहला पदक जीता और कांसे की हकदार रही। भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि दहिया ने रजत पदक जीते जबकि बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू , कुश्ती में बजरंग पूनिया और मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन को कांस्य पदक मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!