लाइव न्यूज़ :

खेल प्रौद्योगिकी कंपनी ने बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल्स से साझेदारी की

By भाषा | Updated: July 26, 2021 13:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई ड्रीम स्पोर्ट्स फाउंडेशन (डीएसएफ) ने सोमवार को बाईचुंग भूटिया फुटबॉल स्कूल्स (बीबीएफएस) रिहायशी अकादमी के साथ साझेदारी करके ‘डेयर टू ड्रीम’ पहल शुरू की जिसमें छह प्रतिभावान युवा फुटबॉलरों का समर्थन किया जाएगा।

बीबीएफएस की सहयोगी इंडियन फुटबॉल फाउंडेशन 12 से 17 बरस के इन खिलाड़ियों की पहचान करेगी और इन्हें मणिपुर, मेघालय और उत्तराखंड के वित्तीय रूप से कमजोर परिवारों से चुना जाएगा।

इस पहल के तहत डीएसएफ उनकी ट्रेनिंग का खर्चा उठाएगा और साथ ही अगले एक साल तक उन्हें शिक्षा, पोषण और प्रतिस्पर्धी अनुभव भी दिलाएगा।

पूर्व भारतीय कप्तान भूटिया ने कहा, ‘‘देश के फुटबॉल खेलने वाले प्रत्येक बच्चे को बराबरी का मौका मुहैया कराने का हमारा मिशन डीएसएफ के समर्थन से मजबूत हुआ है।’’

डीएसएफ खेल प्रौद्योगिकी कंपनी ड्रीम स्पोर्ट्स की चेरिटी इकाई है।

बीबीएफएस रिहायशी अकादमी के फिलहाल कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली एनसीआर और केरल में चार परिसर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!