राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं को एक नवंबर को ट्राफियां प्रदान करेगा खेल मंत्रालय

By भाषा | Updated: October 30, 2021 18:10 IST2021-10-30T18:10:34+5:302021-10-30T18:10:34+5:30

Sports Ministry to present trophies to the winners of National Sports Awards 2020 on November 1 | राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं को एक नवंबर को ट्राफियां प्रदान करेगा खेल मंत्रालय

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं को एक नवंबर को ट्राफियां प्रदान करेगा खेल मंत्रालय

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर खेल मंत्रालय पिछले साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं को एक नवंबर को यहां अशोका होटल में एक कार्यक्रम के दौरान ट्राफियां प्रदान करेगा।

खेल मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार 2020 के सभी विजेताओं को पहले ही नकद पुरस्कार दिया जा चुका है लेकिन अब एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें ट्राफियां और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।

पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह वर्चुअल आयोजित किया गया था।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दिये जाते हैं।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (पहले राजीव गांधी खेल रत्न), अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sports Ministry to present trophies to the winners of National Sports Awards 2020 on November 1

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे