लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों की यात्रा पर लघु फिल्म लांच करेगा खेल मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून खेल मंत्रालय ओलंपिक खेलों के शुरू होने में 50 दिन के मौके पर गुरूवार को तोक्यो जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की यात्रा दिखाने वाली लघु फिल्में लांच करेगा।

इन खिलाड़ियों की शुरूआती दिनों की तैयारियों से लेकर से ओलंपिक भागीदारी तक की यात्रा पर बनी फिल्में दूरदर्शन पर लांच की जायेंगी। ये फिल्में 23 जुलाई से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक तक प्रत्येक दिन दिखायी जायेंगी।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ी हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं। उन्होंने देश को गौरवान्वित करने के लिये वर्षों तक कड़ी मेहनत की और अकसर अपनी निजी जिंदगी को दाव पर लगा दिया। ये फिल्में उनकी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं। ’’

इस सीरीज ‘ओलंपिक की आशा’ के बारे में रीजीजू ने कहा, ‘‘मैं पूरे देश, विशेषकर हमारे युवाओं से इन प्रेरणादायी कहानियों को देखने और हमारे खिलाड़ियों को ‘चीयर’ करने के लिये आमंत्रित करता हूं क्योंकि वे दुनिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारियों में जुटे हैं। ’’

प्रसारित होने वाली पहली फिल्म मौजूदा विश्व चैम्पियन और रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू पर होगी। उनके बाद पहलवान विनेश फोगाट, भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम और पहलवान बजरंग पूनिया और अन्य पर फिल्में दिखायी जायेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!