लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया युवा खेलों के लिए हरियाणा को 20.67 करोड़ रुपये स्वीकृति किए

By भाषा | Updated: May 21, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई खेल मंत्रालय ने इस साल नवंबर में होने वाले खेलो इंडिया युवा खेलों के चौथे सत्र की मेजबानी के लिए शुक्रवार को हरियाणा को 20 करोड़ 67 लाख रुपये स्वीकृत किए।

सरकार की यह महत्वाकांक्षी प्रतियोगिता अंडर-18 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए बहु खेल प्रतियोगिता है। इन खेलों में इस साल पहली बार पांच स्वदेशी खेलों सहित 25 खेलों को शामिल किया जाएगा।

मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार के बीच साझेदारी के तहत खेल मंत्रालय खेलों के आयोजन के लिए 20 करोड़ 67 लाख रुपये स्वीकृत करता है।’’

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने हरियाणा की मजबूत खेल संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि इन खेलों से राज्य में खेलों के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

रीजीजू ने कहा, ‘‘मुझे बेहद खुशी है कि इन खेलों का आयोजन इस साल हरियाणा के पंचकूला में किया जाएगा। राज्य में खेलों का मौजूदा बुनियादी ढांचा काफी अच्छा है और खेलों के लिए और अधिक बुनियादा ढांचा विकसित किया जा रहा है। मुझे यकीन है कि यह खिलाड़ियों के लिए काफी अच्छा अनुभव होगा।’’

भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अनीश भानवाला सहित हरियाणा के शीर्ष खिलाड़ियों को खुशी है कि इस वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन इस साल राज्य में हो रहा है।

खेलो इंडिया युवा खेलों के अंतर्गत चुने गए खिलाड़ियों को छह लाख 28 हजार रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति मिली है जिसमें प्रति महीने 10 हजार रुपये का जेब खर्च भत्ता भी शामिल है।

पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन 2018 में खेल इंडिया स्कूल खेलों के नाम से किया गया था लेकिन बाद में इन्हें खेलो इंडिया युवा खेल नाम दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!