लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को रेल यात्रा में छूट बहाल करने को लेकर रेल मंत्रालय को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी खिलाड़ियों और खेल संघों के यात्री किराए में रेलवे छूट वापस लिए जाने पर चिंता जताने के बाद खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने गुरुवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल से इन सुविधाओं को बहाल करने का आग्रह किया।

रेलवे ने छात्रों, रोगियों और दिव्यांगों के अलावा सभी तरह के यात्रियों को टिकट राशि पर दी जाने वाली छूट निलंबित कर दी है जिससे कि लोग गैरजरूरी यात्रा नहीं करें।

रीजीजू ने इसके बाद गोयल को पत्र लिखकर कहा, ‘‘अब ट्रेनिंग और खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं और ऐसे में यात्री किराए में छूट वापस लिए जाने के कारण अखिल भारतीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने के लिए यात्रा करते समय खिलाड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।’’

रीजीजू ने बताया कि खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों के साथ उनकी बातचीत के दौरान उन्हें रेलवे के छूट वापस लिए जाने के कारण होने वाली मुश्किलों के बारे में बताया गया।

रीजीजू ने पत्र में लिखा, ‘‘भारतीय ओलंपिक संघ ने भी इस संबंध में प्रेजेंटेशन दिया है। इन सभी को देखते हुए अगर आप खेल और भारतीय खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में हुए खिलाड़ियों के लिए यात्री किराए में छूट को बहाल कर दें तो मैं आपका आभारी रहूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!