लाइव न्यूज़ :

नेशनल स्टेडियम से तोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह देखेंगे खेल मंत्री ठाकुर

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक शुक्रवार को यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से 32वें ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह देखेंगे।

उनके साथ पूर्व खिलाड़ी और विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां भी तोक्यो में भाग लेने वाले भारतीय दल का उत्साह बढ़़ाएंगे।

खेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘32वें ओलंपिक कल तोक्यो में आरंभ होंगे और इस अवसर पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से उद्घाटन समारोह देखेंगे। ’’

इसके अनुसार, ‘‘पूर्व खिलाड़ी और देश की विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां भी इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘चीयर4इंडिया’ अभियान के तहत खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिये जुड़ेंगी। ’’

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया और राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद आदि के स्टेडियम में उपस्थित रहने की उम्मीद है।

कोविड-19 चिंताओं और अगले दिन स्पर्धाओं के कारण 20 भारतीय खिलाड़ी और छह अधिकारी ही उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।

पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महान मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम भारत के ध्वजवाहक हैं।

भारत ने इस बार अपना सबसे बड़ा दल भेजा है जिसमें 127 खिलाड़ी हैं। इस बार महिलाओं खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व भी सबसे ज्यादा हैं जिनकी संख्या 56 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!