लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री ने टॉप्स के विस्तार का वादा किया, तोक्यो के पदक विजेताओं को आईओए ने किया सम्मानित

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से प्रेरित होकर सरकार  2024 और 2028 खेलों को ध्यान में रखते हुए टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के आकार और दायरे का विस्तार करेगी।

तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों  को सम्मानित के कार्यक्रम में  भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार सौंपा।यह पहली बार है जब आईओए ओलंपिक पदक विजेताओं को नकद प्रोत्साहन दे रहा है।

रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को तोक्यो में  रजत पदक हासिल करने पर 50-50 लाख रुपये के पुरस्कार दिये गये।

कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और पहलवान बजरंग पुनिया को हाल ही में संपन्न ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के लिए 25-25 लाख रुपये दिये गये।

ठाकुर ने इस कार्यक्रम में कहा, ‘‘ मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम टॉप्स का विस्तार करने जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को इसका फायदा हो सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उम्मीद करते है कि जब 2024 ओलंपिक के बाद ऐसा समारोह आयोजित किया जाये तो यहां (हॉल) कोई जगह खाली ना हो।’’

इस मौके पर कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 10-10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

स्वर्ण विजेता चोपड़ा के कोच को 12.5 लाख रुपये, जबकि दहिया और मीराबाई के कोचों को 10 लाख रुपये दिये गये। कांस्य पदक विजेताओं के कोच को 7.5 लाख रुपये दिए गए।

यह भी घोषणा की गई कि तोक्यो गये सभी 128 ओलंपियनों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इस समारोह में तोक्यो ओलंपिक के सभी पदक विजेता मौजूद थे।

खिलाड़ियों और कोचों के अलावा, पदक विजेता राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) को 30-30 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।

ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ इस कार्यक्रम में आईओए के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने भी देश के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘ ओलंपिक से पहले कोविड-19 के कारण देश में काफी मायूसी छाई हुई थी। लेकिन तोक्यो ओलंपिक में आपके (खिलाड़ियों) के प्रदर्शन ने वह सब बदल दिया है और आपने देश के 1.3 अरब लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।’’

चोपड़ा के कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज और जयवीर चौधरी (पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में उनके कोच) इस आयोजन के लिए नहीं पहुंच सके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!