लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने साई के खिलाड़ियों के खाने पीने के बजट में बढ़ोतरी की

By भाषा | Updated: June 29, 2019 20:24 IST

खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने शनिवार को साई के प्रशिक्षकों, सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के आहार बजट में बढ़ोतरी करने की घोषणा की।

Open in App

पटियाला, 29 जून। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को साई के प्रशिक्षकों, सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के आहार बजट में बढ़ोतरी करने की घोषणा की ताकि इसमें समानता लायी जा सके। इससे पहले साई प्रशिक्षकों, जूनियर खिलाड़ियों और सीनियर खिलाड़ियों के लिये आहार बजट क्रमश: 250 रुपये, 480 रुपये और 690 रुपये था, लेकिन रीजीजू ने इस राशि को समान करने का फैसला किया।

किरण रिजिजू ने इस फैसले के बारे में कहा, ‘‘पटियाला में (राष्ट्रीय खेल संस्थान) मेस में भोजन करते समय मैंने पाया कि सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों तथा साई प्रशिक्षकों का अलग अलग आहार तथा प्रत्येक वर्ग के भोजन का बजट भिन्न है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी खिलाड़ी की सफलता में भोजन की भूमिका अहम होती है कोई भी बच्चा अपर्याप्त आहार से विश्व चैंपियन नहीं बन सकता। एक खिलाड़ी का आहार इससे तय नहीं होना चाहिए कि वह किस स्तर पर खेल रहा है। इसलिए मैंने फैसला किया कि साई केंद्रों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों के आहार बजट में किसी तरह की भिन्नता नहीं होगी।’’

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!