खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कर्णी सिंह रेंज में 162 बिस्तर के हॉस्टल का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 18:33 IST2021-01-07T18:33:05+5:302021-01-07T18:33:05+5:30

Sports Minister Kiren Rijiju inaugurates 162 bed hostel in Karni Singh Range | खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कर्णी सिंह रेंज में 162 बिस्तर के हॉस्टल का उद्घाटन किया

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कर्णी सिंह रेंज में 162 बिस्तर के हॉस्टल का उद्घाटन किया

नयी दिल्ली, सात दिसंबर खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने गुरुवार को यहां डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज के परिसर में रिहायशी हॉस्टल का उद्घाटन किया।

इस 162 बिस्तर के हॉस्टल में भोजन का स्थान वातानुकूलित है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस पूरी सुविधा को तैयार करने में 12 करोड़ 26 लाख रुपये का खर्च आया है।

रीजीजू ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ी ओलंपिक, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनके रहने का स्तर इस तरह को होना चाहिए कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। ’’

खेल मंत्री ने कहा कि भविष्य में लड़कियों के लिए अलग हॉस्टल बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘निशानेबाजी प्राथमिकता वाला खेल है, हमें निशानेबाजों के लिए सभी जरूरी कदम उठाने होंगे।’’

राष्ट्रमंडल खेल 2018 के स्वर्ण पदक विजेता अनीष भानवाला ने हॉस्टल के उद्घाटन की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास काफी अच्छी निशानेबाजी रेंज है लेकिन हमारे पास हॉस्टल नहीं था जिसके कारण हमें परिसर के बाहर रहना पड़ता था। अब यहां हॉस्टल होने से हम सुबह और दोपहर के सत्र में ट्रेनिंग कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sports Minister Kiren Rijiju inaugurates 162 bed hostel in Karni Singh Range

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे