लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री ने पैरालंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को हाल में तोक्यो पैरालंपिक से लौटे भारत के पदक विजेताओं को सम्मानित किया और उम्मीद जतायी कि देश के पैरा एथलीट 2024 में पेरिस में इस रिकार्ड प्रदर्शन को तोड़ देंगे।

भारत के पैरा खिलाड़ियों ने तोक्यो खेलों में देश के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 पदक जीते जिसमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे याद है कि 2016 पैरालंपिक में भारतीय दल में 19 खिलाड़ी थे जबकि इस साल देश ने 19 पदक जीते हैं। आपने हमें दिखा दिया कि इंसान का जज्बा सबसे ज्यादा मजबूत है। ’’

ठाकुर ने कहा, ‘‘हमारे पदकों की संख्या करीब पांच गुना बढ़ गयी। पहली बार हमने टेबल टेनिस, तीरंदाजी में पदक जीते, पहली बार हमने कैनोइंग और पावरलिफ्टिंग में हिस्सा लिया। हमने दो विश्व रिकार्ड की बराबरी की और इनसे ज्यादा रिकार्ड तोड़े। ’’

उन्होंने खिलाड़ियों को सरकार के पूर्ण सहयोग की बात करते हुए कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को सहयोग देने के सरकार के दृष्टिकोण में बड़ा परिवर्तन हुआ है। सरकार भारत के पैरालंपियनों को इसी तरह की सुविधायें और फंड देना जारी रखेगी ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन जारी रखें। ’’

साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने पैरालंपियन खिलाड़ियों के लिये अधिक क्षेत्रीय और राष्ट्रीय टूर्नामेंट कराने के लिये प्रोत्साहित करेंगे ताकि वे नियमित रूप से प्रतिस्पर्धा कर अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकें। ’’

कार्यक्रम में पूर्व खेल मंत्री और मौजूदा विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू तथा खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक भी मौजूद थे।

खेल सचिव रवि मित्तल, भारतीय खेल प्राधिकरण के महासचिव संदीप प्रधान और भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक भी इस मौके पर उपस्थित थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!