लाइव न्यूज़ :

स्पेनिश लीग ने विश्व कप क्वालीफायर के कारण दो मैच स्थगित किए

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:34 IST

Open in App

मैड्रिड, सात सितंबर (एपी) स्पेन के शीर्ष खेल अधिकारियों ने मंगलवार को स्पेनिश फुटबॉल लीग के सप्ताहांत होने वाले दो मैचों को स्थगित करने के आग्रह को स्वीकार कर लिया। ये दोनों मैच उन टीमों से जुड़े हैं जिनके खिलाड़ी दक्षिण अमेरिकी देशों में अपनी राष्ट्रीय टीमों के साथ खेलने गए हैं।

बार्सीलोना और सेविला तथा विलारीयाल और अलावेस के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले अब आगे किसी अन्य तारीख पर आयोजित किए जाएंगे। इनका कार्यक्रम अभी दोबारा तय नहीं किया गया है।

स्पेनिश सॉकर महासंघ ने लीग के आग्रह को ठुकरा दिया था लेकिन स्पेन की खेल परिषद ने मैचों को स्थगित करने की लीग की अपील के पक्ष में फैसला सुनाया।

अंतरराष्ट्रीय टीमों की ओर से खेलने के बाद खिलाड़ियों को आराम का अतिरिक्त समय देने के लिए स्पेनिश लीग पहले ही शनिवार के कुछ मैचों को रविवार को आयोजित करने का फैसला कर चुकी है जिसमें सेल्टा विगो के खिलाफ रीयाल मैड्रिड का घरेलू मैच भी शामिल है।

सेविला और बार्सीलोना तथा विलारीयाल और अलावेस के मुकाबले को रविवार को आयोजित नहीं किया जा सका क्योंकि बार्सीलोना और विलारीयाल चैंपियन्स लीग में अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को करेंगे। बार्सीलोना को ग्रुप ई में बायर्न म्यूनिख की मेजबानी करनी है जबकि विलारियाल ग्रुप एफ में अटलांटा की मेजबानी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!