लाइव न्यूज़ :

स्पेनिश मुक्केबाजी टूर्नामेंट का ड्रॉ घोषित, मेरीकोम और अमित पंघाल सहित 12 भरतीय क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: March 2, 2021 11:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरीकोम और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल उन 12 भारतीय मुक्केबाजों में शामिल हैं जो स्पेन के केस्टोलोन में बॉक्सेम इंटरनेशल टूर्नामेंट में पदक जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। इन सभी को ड्रॉ में क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है।

टूर्नामेंट में भारत के तोक्यो ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले सभी नौ मुक्केबाजों के अलावा पांच अन्य मुक्केबाज भी हिस्सा ले रहे हैं।

पिछले साल ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद पहली बार चुनौती पेश कर रही मेरीकोम (51 किग्रा) बुधवार को अपने पहले मुकाबले में इटली की गियोर्डाना सोरेनटिनो से भिड़ेंगी।

पिछले साल दिसंबर में जर्मनी में कोलोन विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पंघाल (52 किग्रा) को पहले दौर में बाई मिली है और वह क्वार्टर फाइनल में स्थानीय दावेदार गैब्रियल एस्कोबार से भिड़ेंगे।

तोक्यो ओलंपिक में पदक के दावेदारों में शामिल विकास कृष्ण (69 किग्रा) को भी पहले दौर में बाई मिली है और वह क्वार्टर फाइनल में इटली के विन्सेंजो मेंगियाकापरे से भिड़ेंगे।

ड्रॉ में कम खिलाड़ियों के कारण एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आशीष कुमार (75 किग्रा) और सुमित सांगवान (81 किग्रा) को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। सांगवान डोपिंग निलंबन के बाद प्रतिस्पर्धी मुक्केबाजी में वापसी कर रहे हैं क्योंकि बाद में उन्हें पाक साफ करार देकर निलंबन हटा दिया गया।

आशीष और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) तोक्यो के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। सतीश ओलंपिक में जगह बनाने वाले देश के पहले सुपर हैवीवेट मुक्केबाज हैं। सतीश भी क्वार्टर फाइनल से अपना अभियान शुरू करेंगे।

संजीत (91 किग्रा) के अलावा महिला वर्ग में जास्मीन और मनीषा (57 किग्रा) भी बाई मिलने से क्वार्टर फाइनल से अपना अभियान शुरू करेंगी।

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकीं सिमरमनजीत कौर (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उतरेंगी।

चोट के बाद वापसी करने वाले और तोक्यो के लिए क्वालीफाई कर चुके मनीष कौशिक (63 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए मंगलवार को स्पेन के अब्देलाउयी रादोआने से भिड़ेंगे।

मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा) स्थानीय दावेदार जोआन मैनुअल टोरेस के खिलाफ उतरेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!