लाइव न्यूज़ :

स्पेन की युवा टीम ने लिथुवानिया को हराया, फ्रांस भी जीता

By भाषा | Updated: June 9, 2021 10:14 IST

Open in App

लंदन, नौ जून (एपी) स्पेन की युवा खिलाड़ियों से सजी टीम ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के अभ्यास मैच में लिथुवानिया को 4—0 से करारी शि​कस्त दी।

स्पेन ने कप्तान सर्जियो बासक्वेट के कोविड—19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के बाद मैच के लिये अपनी अंडर—21 टीम के खिलाड़ियों से टीम तैयार की।

इस मैच के लिये जिन 20 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया था उनमें से 19 खिलाड़ी कभी सीनियर टीम में नहीं खेले थे।

इस मैत्री मैच को सीनियर स्तर पर अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया गया था। यह कोच लुइ डि ला फुएंटे का भी मुख्य टीम के साथ आधिकारिक तौर पर पहला मैच था।

डि ला फुएंटे ने शुरुआती एकादश में 10 नये खिलाड़ियों को रखा। ब्रायन गिल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें सीनियर टीम की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव था। इससे पहले स्पेन ने सीनियर स्तर पर 1941 में 10 खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया था।

वेलेंसिया के डिफेंडर ह्यूगो गुइलमोन ने तीसरे मिनट में ही स्पेन की तरफ से गोल किया जबकि ब्राहिम डियाज ने 24वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी। जुआन मिरांडा ने दूसरे हाफ के नौवें मिनट में तीसरा जबकि स्थानापन्न जावी पाउडो ने 73वें मिनट में गोल करके पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों के लिये इसे यादगार रात बना दिया।

इस बीच फ्रांस ने एक अन्य मैच में बुल्गारिया को 3—0 से हराया लेकिन इस मैच में उसके स्टार खिलाड़ी करीम बेंजेमा के चोटिल होने से यूरोपीय चैंपियनशिप से पहले उसकी चिंताएं बढ़ गयी। बेंजेमा केवल 41 मिनट तक ही मैदान पर रह पाये।

बेंजेमा की जगह मैदान पर उतरे ओलिवर गिरोड ने आखिरी सात मिनट में दो गोल किये। उनसे पहले एंटोनी ग्रीजमैन ने 29वें मिनट में पहला गोल किया था।

अन्य अभ्यास मैचों में चेक गणराज्य ने अल्बानिया को 3—1 से हराया, आइसलैंड और पोलैंड का मैच 2—2 से जबकि हंगरी और आयरलैंड का मैच गोलरहित बराबर छूटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!