लाइव न्यूज़ :

ओडिशा एफसी से जुड़े स्पेन के डिफेंडर हेक्टर रोडास

By भाषा | Updated: August 11, 2021 13:31 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 11 अगस्त ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के आठवें सत्र से पहले स्पेन के ‘सेंट्रल डिफेंडर’ हेक्टर रोडास से अनुबंध किया है।

वेलेंसिया के इस 33 वर्षीय फुटबॉलर ने लेवांटे के साथ अपने युवा करियर की शुरुआत की थी। वह 2009 में पहली बार इस क्लब की सीनियर टीम से खेले थे।

रोडास ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं ओडिशा एफसी से जुड़कर बहुत खुश हूं। मैं अपने साथियों और कोच से मिलने तथा आईएसएल के लिये भारत आने को लेकर उत्सुक हूं।’’

रोडास ने स्पेन के कई क्लबों जैसे एल्ची, बेटिस, कोरडोबा, कल्चरल लियोनेसा, एल्कोरकोन की तरफ से भी फुटबॉल खेली है। वह पहली बार 2017 में किसी विदेशी क्लब (बेल्जियम के सर्कल ब्रग) से जुड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!