लाइव न्यूज़ :

स्पेन के कप्तान सर्जियो बास्क्वेट कोविड से संक्रमित, यूरो से बाहर होना तय

By भाषा | Updated: June 7, 2021 10:02 IST

Open in App

मैड्रिड, सात जून (एपी) स्पेन की यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2020) की तैयारियों को करारा झटका लगा है क्योंकि उसके कप्तान सर्जियो बास्क्वेट को कोरोना वायरस के लिये पॉजिटिव पाया गया है जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।

बास्क्वेट को 10 दिन तक अलग थलग रहना होगा और उनका यूरोपीय चैंपियनशिप में भाग लेना संदिग्ध है।

स्पेन को यूरो 2020 में अपना पहला मैच 14 जून को स्वीडन के खिलाफ सेविले में खेलना है। बास्क्वेट के ग्रुप ई के इस मैच के अलावा 19 जून को सेविले में ही पोलैंड के खिलाफ होने वाले स्पेन के दूसरे मैच से भी बाहर रहना तय है।

स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने रविवार को बताया कि टीम के अन्य खिलाड़ियों का कोविड—19 के लिये किया गया परीक्षण नेगेटिव आया है।

महासंघ ने बताया कि परीक्षण पॉजिटिव आने का खुलासा होने के बाद बास्क्वेट मैड्रिड में चल रहे टीम के अभ्यास शिविर से हट गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!