लाइव न्यूज़ :

स्पेन, ब्राजील ओलंपिक पुरुष फुटबॉल के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: July 31, 2021 20:17 IST

Open in App

साइतामा, 31 जुलाई (एपी) मिकेल ओयारजाबल ने ओलंपिक फुटबॉल स्पर्धा में शनिवार को स्पेन की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए एक महीने में अपनी टीम को दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचाने में मदद की जबकि ब्राजील एक और फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है।

पुरूषों के फुटबॉल में ओलंपिक का दर्जा यूरोपीय चैम्पियनशिप और कोपा अमेरिका जैसा नहीं है लेकिन फिर भी बड़ी टीमें पदक जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

आइवरी कोस्ट ने क्वार्टर फाइनल में नियमित समय में स्पेन को बराबरी पर रोके रखा लेकिन हाल ही में यूरो क्वार्टर फाइनल में गोल कर टीम को अंतिम चार में पहुंचने वाले ओयारजाबल ने यहां भी गोलकर टीम को अहम बढ़त दिलायी। स्पेन ने इसके बाद दो और गोल कर 5-2 से जीत दर्ज की।

टीम को सेमीफाइनल में जापान से भिड़ना है जिसने न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। इससे पहले नियमित और अतिरिक्त समय में  दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही थी।

रियो ओलंपिक (2016)  में घरेलू सरजमी पर स्वर्ण पदक जीतने वाली  ब्राजील की टीम ने 37 वें मिनट में मैथियस कुन्हा के गोल के दम पर  मिस्र पर 1-0 की जीत के साथ खिताब बचाने की ओर अपना कदम बढ़ा दिया।

ब्राजील के सामने मैक्सिको की चुनौती होगी जिसने दक्षिण कोरिया को 6-3 से हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!