लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया के विश्व कप 2002 के स्टार यू सांग चुल का निधन

By भाषा | Updated: June 8, 2021 10:28 IST

Open in App

सियोल, आठ जून (एपी) दक्षिण कोरिया को विश्व कप 2002 के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले यू सांग चुल का लंबे समय तक अग्नाशय कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे।

मिडफील्डर यू ने 1994 से 2005 के बीच दक्षिण कोरिया की तरफ से 124 मैच खेले। उन्होंने इस बीच 18 गोल किये। उन्होंने पोलैंड के खिलाफ विश्व कप 2002 में 2—0 की जीत में गोल दागा था। यह दक्षिण कोरिया की विश्व कप में पहली जीत थी।

कोरियाई फुटबॉल संघ ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा, ''हम हमेशा आपके उस दिन के जश्न को याद रखेंगे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ''

विश्व कप 2002 में दक्षिण कोरिया ने पुर्तगाल को भी हराया था। उसने अंतिम 16 में इटली को गोल्डन गोल के दम पर पराजित किया और फिर क्वार्टर फाइनल में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी थी जहां उसे जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा था।

यू ने दक्षिण कोरिया की तरफ से सभी सात मैचों में हिस्सा लिया था और उन्हें फीफा ने 2002 विश्व कप आल स्टार टीम में शामिल किया था। उन्होंने 2005 में संन्यास लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!