लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया ने अमेरिका का विजय अभियान थामा

By भाषा | Updated: October 22, 2021 12:18 IST

Open in App

कन्सास सिटी, 22 अक्टूबर (एपी) अमेरिका की महिला फुटबॉल टीम का अपनी घरेलू धरती पर लगातार 22 मैच जीतने का अभियान दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार की रात को रोक दिया। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच गोलरहित बराबर छूटा।

अमेरिका की टीम घरेलू धरती पर लगातार सर्वाधिक जीत दर्ज करने के अपने पिछले रिकार्ड की बराबरी करने से केवल एक जीत दूर थी। उसने अप्रैल 1993 से फरवरी 1996 के बीच लगातार 23 मैच जीते थे।

अमेरिकी महिला टीम का विजय अभियान भले ही थम गया लेकिन वह पिछले 61 मैचों से घरेलू धरती पर अजेय है। इनमें से 55 मैचों में उसने जीत हासिल की जबकि छह मैच ड्रा रहे। यह घरेलू धरती पर पिछले 60 मैचों में पहला अवसर है जबकि टीम गोल करने में नाकाम रही।

दक्षिण कोरिया की गोलकीपर यून यंग गेयुल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया तथा आठ बचाव किये। इनमें 76वें मिनट में लगाया गया कार्ली लॉयड का शॉट भी शामिल है जो टीम की तरफ से 315वां मैच खेल रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!