दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैड से दूसरा टी20 और श्रृंखला जीती

By भाषा | Updated: July 23, 2021 10:58 IST2021-07-23T10:58:50+5:302021-07-23T10:58:50+5:30

South Africa win second T20 and series over Ireland | दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैड से दूसरा टी20 और श्रृंखला जीती

दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैड से दूसरा टी20 और श्रृंखला जीती

बेलफास्ट, 23 जुलाई (एपी) डेविड मिलर के नाबाद 75 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में आयरलैंड को 42 रन से हराकर श्रृंखला में अजेय बढत बना ली ।

दक्षिण अफ्रीका ने दस ओवर के बाद पांच विकेट 58 रन पर गंवा दिये थे लेकिन वियान मूल्डेर के साथ मिलर ने वापसी कराते हुए स्कोर सात विकेट पर 159 रन तक पहुंचाया ।

आयरलैंड के गेंदबाजों की मेहनत पर हालांकि बल्लेबाजों ने पानी फेर दिया । दस ओवर के बाद उसका भी स्कोर पांच विकेट पर 56 रन था लेकिन तीन गेंद बाकी रहते पूरी टीम 117 रन पर आउट हो गई ।

तीसरा और आखिरी टी20 मैच शनिवार को यहीं खेला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: South Africa win second T20 and series over Ireland

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे