लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को पहले टी में हराया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 12:13 IST

Open in App

डबलिन, जुलाई (एपी) आयरलैंड को अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 33 रन से पराजय का सामना करना पड़ा ।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 165 रन बनाये । कैगिसो रबाडा ने आखिरी ओवर में चार चौके जड़े । जवाब में आयरलैंड ने आठवें ओवर में ही 5विकेट 46 रन पर गंवा दिये थे । बीस ओवर पूरे होने पर टीम नौ विकेट पर 132 रन ही बना सकी ।

वनडे श्रृंखला 1 . 1 से ड्रा रहने के बाद टी20 से उम्मीद बंधी थी लेकिन पहला ही मैच एकतरफा रहा ।

आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने जॉर्ज लिंडे की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए । केविन ओब्रायन को रबाडा ने पहली गेंद पर रवाना कर दिया ।

जॉर्ज डॉकरेल और एंडी बालबर्नी को लुंगी एंगिडी ने विकेट के पीछे लपकवाया । आयरलैंड के पांच विकेट 46 रन पर गिर गए जब आखिरी मैच में शतक जमाने वाले सिमी सिंह चार रन बनाकर तबरेज शम्सी की गेंद पर बोल्ड हुए । शम्सी ने 27 रन देकर चार विकेट लिये । आखिरी जोड़ी बैरी मैकार्थी और जोश लिटिल ने 44 रन की नाबाद साझेदारी की ।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिये एडेन मार्कराम ने सर्वाधिक 39 रन बनाये । रबाडा ने आखिरी ओवर में चार चौकों समेत 17 रन जोड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!