लाइव न्यूज़ :

सोरेन ने दीपिका को 50 लाख रूपये देने की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:22 IST

Open in App

रांची, तीन जुलाई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले महीने पेरिस में तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली राज्य की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण जीतने वाले झारखंड के खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये जबकि रजत पदक जीतने पर एक करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 75 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की।

पेरिस में दीपिका के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला टीम की तीरंदाज अंकिता भक्त और कोमोलिका बारी को भी उन्होंने 20-20 लाख रूपये जबकि कोच पूर्णिमा माहतो को 12 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

उन्होंने इसके साथ ही ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम में चुनी गई निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के लिए पांच-पांच लाख रुपये की पुरस्कार की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ मुख्यमंत्री ने हमारे चैंपियनों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की। जिसमें दीपिका को 50 लाख रुपये, अंकिता और कोमोलिका को 20-20 लाख रुपये, सलीमा और निक्की को पांच पांच लाख रुपये तथा कोच (तीरंदाजी) पूर्णिमा महतो को 12 लाख रुपये नकद दिये जाएगें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री ने ओलंपिक पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों के लिए भी नकद पुरस्कारों की घोषणा की जिसमें स्वर्ण पदक के लिए दो करोड़ रुपये, रजत पदक के लिए एक करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 75 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खिलाड़ियों और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पूर्णिमा महतो से ऑनलाइन बातचीत भी की।

स्टार भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पिछले महीने तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में स्वर्ण पदक की हैट्रिक के बाद वैश्विक रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया था।

रांची की 27 साल की इस खिलाड़ी ने 2012 के बाद पहली बार शीर्ष रैंकिंग हासिल की। उन्होंने महिला व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित जोड़ी तीन रिकर्व स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!