लाइव न्यूज़ :

सोन के पेनल्टी गोल से दक्षिण कोरिया एशियाई विश्व कप क्वालीफाइंग में आगे बढ़ा

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:46 IST

Open in App

सियोल, 13 जून (एपी) सोन ह्युंग-मिन ने फीफा विश्व कप 2022 एवं एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफाइंग मैच में रविवार को यहां लेबनान के खिलाफ पेनल्टी को गोल में बदल कर दक्षिण कोरिया को 2-1 से जीत के साथ तीसरे दौर में जगह सुनिश्चित करने के बाद टोटेनहम हॉटस्पर टीम के पूर्व साथी क्रिश्चियन एरिक्सन को हौसला बनाये रखने का संदेश भेजा।

डेनमार्क के एरिक्सन शनिवार को फिनलैंड के खिलाफ खेले गये यूरो 2020 मैच के दौरान मैदान पर बेहोश हो गये थे। इस कारण यह मैच 90 मिनट तक रुका रहा था। बाद में उनकी स्थिति स्थिर होने की खबर आयी।

सोन्ने साद ने मैच के 12वें मिनट में गोल कर लेबनान को बढ़त दिलाकर सबको चौका दिया। दूसरे हाफ की शुरूआत में हालांकि सोंग मिन कियू के हेडर ने स्कोर को बराबर कर दिया।

सोन इसके बाद 66वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलने के बाद एक टेलीविजन कैमरे के पास गये और कहा, ‘‘ क्रिस हौसला बनाये रखिये, मैं आपको पसंद करता हूं।’’

सोन ने 2019 के बाद पहली बार देश के लिए गोल किया है। इस जीत से दक्षिण कोरिया अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए क्वालीफिकेशन के तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई कर गया।

लेबनान को दूसरे दौर के मौचों को खत्म होने का मंगलवार तक इंतजार करना होगा। आठ ग्रुप के शीर्ष टीमों के अलावा दूसरे स्थान पर रहने वाली चार सर्वश्रेष्ठ टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!