लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल करने वाली सोनम, अंशु और चार सेलर टॉप्स में शामिल

By भाषा | Updated: April 16, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल खेल मंत्रालय ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहलवान सोनम मलिक और अंशु मलिक के अलावा चार सेलरों को अपनी ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (टॉप्स) के कोर ग्रुप में शामिल किया।

यह फैसला सात अप्रैल को मिशन ओलंपिक इकाई की 56वीं बैठक के दौरान लिया गया। निर्णय किया गया कि ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले सभी खिलाड़ियों का टॉप्स के जरिये सहयोग किया जायेगा।

अंशु (57 किग्रा) और सोनम (62 किग्रा) को कजाखस्तान के अलमाटी में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में रजत पदक जीतकर ओलंपिक स्थान सुनिश्चित करने के बाद टॉप्स कोर ग्रुप में शामिल किया गया। इसके बाद 19 साल की अंशु ने शुक्रवार को स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

दोनों पहलवान पहले टॉप्स ‘डेवलपमेंट ग्रुप’ का हिस्सा थीं और तोक्यो ओलंपिक के लिये कोटा हासिल करने वाले छह पहलवानों में शामिल हैं।

वहीं तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके चार सेलरों को भी टॉप्स योजना में शामिल किया गया जिन्होंने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया।

नेत्रा कुमानन मुसानाह ओपन चैम्पियनशिप में लेजर रेडियल स्पर्धा के जरिये ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला सेलर बनीं। विष्णु सरवनन के साथ गणपति चेंगप्पा और वरूण ठक्कर की जोड़ी ने भी हाल में ओमान में एशियाई क्वालीफायर के लिये तोक्यो का टिकट कटाया।

विष्णु ने लेजर स्टैंडर्ड क्लास स्पर्धा में क्वालीफाई किया तो गणपति और वरूण की जोड़ी ने पुरूषों की 49अर क्लास स्पर्धा में कट हासिल किया।

इस समय टॉप्स के कोर ग्रुप में 113 एथलीट शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!