लाइव न्यूज़ :

सोलंकी बोसफोरस मुककेबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गौरव सोलंकी (57 किग्रा) ने पहले दौर में आसान जीत के साथ तुर्की के इस्तांबुल के चल रहे बोसफोरस मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सोलंकी ने कजाखस्तान के अरापोव एडोस के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाते हुए 5-0 की जीत के साथ अंतिम आठ में प्रवेश किया।

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सोनिया लाठेर ने भी अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। हरियाणा की इस मुक्केबाज ने महिला 57 किग्रा वर्ग के पहले दौर में अर्जेन्टीना की रोसोरियो मिलोग्रोस को 5-0 से हराया। दूसरे दौर में सानिया की भिड़ंत स्थानीय दावेदार सुरमेनेली तुगसेनाज से होगी।

राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता नमन तंवर को पुरुष 91 किग्रा वर्ग में तुर्की के बाकी याल्सिन मोहम्मद के खिलाफ 1-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि केएल प्रसाद को 52 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान के अब्दिकादिर दामिर ने 5-0 से हराया।

प्रयाग चव्हाण को पुरुष 75 किग्रा में अजरबेजान के साहसुवारली करमन जबकि पूजा को महिला 75 किग्रा वर्ग में रूस की शामोनोवा अनस्तासिया के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन कल छह और मुक्केबाज अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा (63 किग्रा), दुर्योधन नेगी (69 किग्रा), बृजेश यादव (81 किग्रा) और किशन शर्मा (+91 किग्रा) पुरुष वर्ग जबकि निकहत जरीन (51 किग्रा) और प्रवीण (60 किग्रा) महिला वर्ग में चुनौती पेश करेंगी।

भारत की आठ पुरुष और पांच महिला मुक्केबाजों की 13 सदस्यीय टीम टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है जिसका आयोजन 15-21 मार्च तक होगा। टूर्नामेंट में रूस, अर्जेन्टीना और कजाखस्तान जैसे देशों के मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!