लाइव न्यूज़ :

फिर से कप्तान बनाये जाने पर बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे स्मिथ : वेड

By भाषा | Updated: December 7, 2020 15:30 IST

Open in App

सिडनी, सात दिसंबर आस्ट्रेलिया के कार्यवाहक टी20 कप्तान मैथ्यू वेड ने सोमवार को कहा कि स्टीव स्मिथ को अगर दोबारा कप्तानी सौंपी जाये तो वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे ।

आरोन फिंच के चोटिल होने के कारण वेड ने भारत के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 के दौरान आस्ट्रेलिया की कमान संभाली ।

स्मिथ को 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण के बाद अपनी कप्तानी गंवानी पड़ी थी ।

वेड ने कहा ,‘‘ हमारे पास कई अच्छे अगुआ हैं । मुझे कप्तानी दी गई लेकिन टीम में स्मिथ , मेाइजेस हेनरिक्स भी हैं जो बीबीएल टीम के कप्तान हैं । हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपार अनुभव रखते हैं । हम आपस में बातचीत करके साथ काम करते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘मैदान पर मैं अकेला नहीं होता । फिंच हमारा कप्तान है और हम मिलकर काम करते हैं । स्मिथ भी सलाह देते हैं जो लंबे समय तक शानदार कप्तान रहे । फिर कप्तानी देने पर भी वह अच्छा काम करेंगे ।’’

अपने बारे में उन्होंने कहा कि 2019 में टीम में वापसी के बाद वह बिल्कुल बदल गए हैं । वेड को 2017 . 18 एशेज श्रृंखला से पहले आस्ट्रेलिया की टेस्ट और टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन 2018 . 19 घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने टीम में वापसी की ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं 32 साल का हूं और लंबे समय से खेल रहा हूं । अब मैं बिल्कुल अलग खिलाड़ी हूं । पिछले तीन साल में पूरी तरह बदल गया हूं ।लगता है कि कैरियर फिर से शुरू हुआ है ।’’

दोनों टी20 और श्रृंखला गंवाने के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप दो टी20 हार जाते हैं तो प्रदर्शन की समीक्षा लाजमी है । भारतीय टीम शानदार है और उसके खिलाड़ी अभी आईपीएल खेलकर आये हैं । इस प्रारूप में उनका अभ्यास अच्छा है और हम एक बेहतर टीम से हारे ।’’

टी20 विश्व कप की आस्ट्रेलिया की तैयारी के बारे में वेड ने कहा ,‘‘ हमारे पास अच्छे खिलाड़ी है । मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड कल नहीं खेल पाये जिसका असर प्रदर्शन पर पड़ा । हमें विश्व कप के लिये सही संयोजन तलाशना होगा । विश्व कप से छह महीने पहले हमारे पास अधिक संतुलित टीम होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!