लाइव न्यूज़ :

स्मिथ ने पंत के क्रीज के निशान से छेड़छाड़ के आरोप पर हैरानी जतायी

By भाषा | Updated: January 12, 2021 21:36 IST

Open in App

ब्रिसबेन, 12 जनवरी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन के खेल के दौरान ऋषभ पंत के क्रीज पर लगाये गये निशान (बल्लेबाजी गार्ड) से छेड़छाड़ करने के आरोपों पर ‘हैरानी और निराशा’ जताते हुए कहा कि इससे भारत की शानदार बल्लेबाजी की चमक कुछ फीकी हो गयी।

तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन के खेल के दौरान ड्रिक्स ब्रेक के समय के वीडियो फुटेज में स्मिथ को क्रीज के पास बल्लेबाजों द्वारा बनाये गये निशान से छेड़छाड़ करते देखा गया था। पंत ने इस मैच में 97 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर भारत के मैच जीतने की उम्मीदों को जीवंत कर दिया था।

स्मिथ ने ‘न्यूज क्रॉप’ से कहा, ‘‘ मैं इस तरह की प्रतिक्रिया से काफी हैरान और निराश हूं।’’

स्मिथ ने कहा कि वह वहां से कुछ चीजों को समझने और अभ्यास के लिए ऐसा कर रहे थे।

उन्होंने कहा,‘‘ मैं अकसर मैचों में ऐसा करता हूं ताकि यह समझ सकूं कि हम कहां गेंदबाजी कर रहे और बल्लेबाज उसका सामना कैसे कर रहे है। मुझे वहां निशान बनाने की आदत है।’’

क्रीज के निशान को पैर से खरोचने के वीडियो के वायरल होने के बाद स्मिथ को प्रशंसकों और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग की आलोचना झेलनी पड़ी थी।

टीम के पूर्व कप्तान स्मिथ ने कहा कि इसने और कुछ अन्य विवादों ने भारत की शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन की चमक को प्रभावित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह निराशाजनक है कि इसने और कुछ अन्य विवादों ने कल भारत की शानदार बल्लेबाजी की चमक को थोड़ा फीका कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!