लाइव न्यूज़ :

सिंधु, श्रीकांत और दो अन्य भारतीय स्विस ओपन के क्वार्टरफाइनल में, सात्विक दो मैच जीते

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:52 IST

Open in App

बासेल, चार मार्च भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, पूर्व चैम्पियन किदाम्बी श्रीकांत ने दो अन्य भारतीयों के साथ गुरूवार को यहां स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

सिंधु और श्रीकांत ने विपरीत जीत दर्ज की, अजय जयराम और पिछले चरण के उप विजेता बी साई प्रणीत ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 300 टूर्नामेंट के अंतिम आठ में प्रवेश किया।

वहीं युवा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को दोहरी खुशी मिली क्योंकि उन्होंने अपने जोड़ीदारों अश्विनी पोनप्पा और चिराग शेट्टी के साथ मिलकर मिश्रित युगल और पुरूष युगल दोनों स्पर्धाओं में क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु को महिला एकल स्पर्धा में अमेरिका की इरिस वांग को 21-13 21-14 से हराने में जरा भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी जबकि पूर्व नंबर एक श्रीकांत ने पुरूष एकल के दूसरे दौर के मैच में फ्रांस के थॉमस रोक्सेल पर 21-10 14-21 21-14 से जीत दर्ज की और जयराम ने तीसरे वरीय रासमस गेमके को 21-18 17-21 21-13 से पराजित किया।

प्रणीत ने बाद में स्पेन के पाब्लो एबियन को 21-12 21-17 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनायी।

जनवरी में टोयोटा थाईलैंड ओपन सुपर 1000 के सेमीफाइनल तक पहुंची सात्विक और अश्विनी की जोड़ी ने इंडोनेशिया के रिनोव रिवाल्डी और पिठा हैनिंगटयास मेंटारी की जोड़ी को मिश्रित युगल के दूसरे दौर के मुकाबले में 21-18 21-16 से शिकस्त दी।

विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज सात्विक और चिराग की जोड़ी ने फिर इंडोनेशिया के प्रमुद्या कुसुमावर्दाना और येरेमिया एरिच योचे याकोब रैम्बितियन पर 21-17 20-22 21-17 की जीत से अंतिम आठ में प्रवेश किया।

दूसरी वरीय सिंधु की भिड़ंत अब थाईलैंड की पांचवीं वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरूंगफान से होगी जबकि चौथे वरीय श्रीकांत का सामना अब अंतिम आठ में थाईलैंड के छठे वरीय कांटाफोन वांगचारोएन से होगा।

जयराम अंतिम आठ में आठवें वरीय थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसर्ण से भिड़ेंगे और प्रणीत का सामना मलेशिया के दूसरे वरीय ली जि जिया से होगा।

सात्विक और अश्विनी की जोड़ी का सामना मलेशिया के टान कियान मेंग और लाई पेई जिंग की पांचवीं वरीय जोड़ी तथा जर्मनी के जोन्स राल्फी जानसेन और किलासु ओस्टरमेयर के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

हालांकि सौरभ वर्मा पुरूष एकल वर्ग में थाईलैंड के आठवें वरीय कुनलावुत वितिदसर्ण से 17-21 14-21 से हारकर बाहर हो गये।

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को महिला युगल के दूसरे दौर में डेनमार्क के अमाली मागेलुंड और फ्रेजा रावन से 11-21 15-21 से शिकस्त मिली।

इससे पहले ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल बुधवार की रात को पहले ही दौर में थाईलैंड की पी चाइवान से हारकर बाहर हो गई।

दो बार की पूर्व चैम्पियन साइना को 58 मिनट तक चले मुकाबले में 16 . 21, 21 . 17, 21 . 23 से पराजय झेलनी पड़ी ।

साइना के पति और साथी शटलर पी कश्यप को भी स्पेन के पाब्लो एबियन से 15-21 10-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि युवा लक्ष्य सेन पुरूष एकल के पहले दौर में विक्टर स्वेंडसेन से 16-21 12-21 से हार गये।

एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरूष युगल जोड़ी को रूस के सातवें वरीय व्लादिमीर इवानोव और इवान सोजोनोव से 16-21 18-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!