लाइव न्यूज़ :

विश्व टूर फाइनल्स में सिंधू, श्रीकांत की जीत, अश्विनी-सिक्की और सात्विक-चिराग हारे

By भाषा | Updated: December 1, 2021 18:56 IST

Open in App

बाली, एक दिसंबर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और किदाम्बी श्रीकांत ने अपने अपने मैच सीधे गेम में जीतकर बुधवार को यहां सत्र के आखिरी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में शानदार शुरुआत की ।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन को 21 . 14, 21 . 16 से हराया । इससे पहले श्रीकांत ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को ग्रुप बी के मुकाबले में 42 मिनट के भीतर 21 . 14, 21 . 16 से पराजित किया।

यह टूर्नामेंट जीतने वाली एकमात्र भारतीय सिंधू का सामना अब जर्मनी की वोन्ने लि से होगा । सिंधू ने 2018 में यह खिताब जीता था ।

महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को हालांकि जापान की दूसरी वरीयता प्राप्त नामी मत्सुयामा और चिहारू शिडा की जोड़ी ने 21 . 14, 21 . 18 से मात दी ।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स रासमुसेन ने आसानी से 21-16, 21-5 से शिकस्त दी।

पुरूष एकल में दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाते हुए दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी को हराया ।

पहला गेम शुरूआत में करीबी रहा लेकिन ब्रेक तक श्रीकांत ने 11 . 9 की बढत बना ली । इसके बाद लगातार पांच अंक लेकर स्कोर 16 . 10 किया और जल्दी यह यह गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में वह 1 . 4 से पिछड़ रहे थे लेकिन जल्दी वापसी करते हुए ब्रेक तक दो अंक की बढत बना ली । यह बढत जल्दी ही 14 . 9 की हो गई लेकिन फिर अंतर 19 . 14 का रह गया । टोमा के लांग शॉट से श्रीकांत को चार मैच अंक मिले और बेहतरीन नेट प्ले से उन्होंने मुकाबला जीत लिया ।

अब उनका सामना तीन बार के जूनियर विश्व चैम्पियन थाईलैंड के कुंलावुत वितिदसर्न से होगा ।

सिंधू ने शुरू में ही 5 . 2 की बढत बना ली लेकिन यह अंतर जल्दी ही घटकर 7 . 6 का हो गया । सिंधू ने इसके बाद लगातार दस अंक लेकर पहला गेम जीता ।

दूसरे गेम में लाइन ने बेहतर प्रदर्शन करके 4 . 2 की बढत बनाई । सिंधू ने ब्रेक के समय 11 . 10 की बढत ले ली थी । ब्रेक के बाद उसने बढत 17 . 13 की कर ली और फिर लाइन को कोई मौका नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!