लाइव न्यूज़ :

सिंधू, श्रीकांत और लक्ष्य इंडिया ओपन के मुख्य आकर्षण

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, विश्व चैंपियनशिप के उपविजेता किदांबी श्रीकांत और कांस्य विजेता लक्ष्य सेन राष्ट्रीय राजधानी में 11 से 16 जनवरी तक होने वाले इंडिया ओपन 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य आकर्षण होंगे।

इस चार लाख डॉलर इनामी टूर्नामेंट का आयोजन कोविड-19 महामारी को देखते हुए दर्शकों के बिना किया जाएगा। यह टूर्नामेंट एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 का हिस्सा है।

हाल में विश्व चैंपियन बने लोह कीन एयु भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। सिंगापुर के इस खिलाड़ी ने स्पेन के हुएलवा में खिताब जीतकर नया इतिहास रचा था। वह ओपन युग में विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले पहले गैरवरीय खिलाड़ी हैं।

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गयी है। उनके बाद 2019 के विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत का नंबर आता है।

विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय पुरुष शटलर सेन, एचएस प्रणय, पारुपल्ली कश्यप और समीर वर्मा पुरुष एकल में अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं जो प्रतिभागियों में शामिल हैं। इंडोनेशिया के अनुभवी टॉमी सुगियार्तो भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

महिला एकल में विश्व में सातवें नंबर की सिंधू को शीर्ष वरीयता दी गयी है। उनके अलावा भारत से साइना नेहवाल तथा युवा शटलर मालविका बंसौद, आकर्षी कश्यप और अश्मिता चालिहा भी अपनी चुनौती पेश करेंगी।

शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में थाईलैंड की विश्व में 12वें नंबर की बुसानन ओंगबामरंगफान और सिंगापुर की जिया मिन इयो शामिल हैं।

पुरुष युगल वर्ग में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की स्टार भारतीय जोड़ी मुख्य आकर्षण होगी। हालांकि उन्हें तीन बार के विश्व चैंपियन और दुनिया की नंबर दो इंडोनेशियाई जोड़ी मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान के अलावा एक अन्य इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियंतो से कड़ी चुनौती मिलेगी।

महिला युगल में थाईलैंड की जोंगकोलफन कितिथाराकुल और राविंदा प्रजोंगजाई की दुनिया की नौवें नंबर की जोड़ी भी टूर्नामेंट में खेलेगी। भारत से अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी तथा गायत्री पी और तृषा जॉली चुनौती पेश करेंगी।

मिश्रित युगल में विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में शामिल तीन जोड़ियां इस टूर्नामेंट में खेलेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!