लाइव न्यूज़ :

All England Open-2021 : पीवी सिंधु को मिली एक और करारी हार, पहली बार खिताब जीतने का सपना टूटा

By भाषा | Updated: March 20, 2021 19:34 IST

दुनिया की सातवें नंबर की भारतीय 2018 ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के भी सेमीफाइनल में हार गयी थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे दूसरे गेम में दोनों ने गलतियों के साथ शुरूआत की ।सिंधु ने 6 - 2 की बढत बनाई जो बाद में 8 . 4 की हो गई । यामागुची ने दो बार शटल नेट में डाल दी ।

गत विश्व चैम्पियन पी वी सिंधु को एक बार फिर प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, वह शनिवार को यहां महिला एकल वर्ग में थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग से सीधे गेम में पराजित हो गयीं। ओलंपिक में रजत पदक जीत चुकी सिंधु अपने से युवा और दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी चोचुवोंग की फुर्ती, ताकत और सटीकता की बराबरी नहीं कर सकी और 43 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21 9-21 से हार गयीं।

सिंधु का इस सेमीफाइनल से पहले 23 वर्षीय चोचुवोंग के खिलाफ जीत का रिकार्ड 4-1 था जिसे उन्होंने जनवरी में एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ टूर फाइनल्स में हराया था। लेकिन चोचुवोंग ने बेहतरीन डिफेंस के आगे इस आंकड़े का कोई मतलब नहीं रहा जिन्होंने अपनी शॉट की रफ्तार से भारतीय खिलाड़ी को पस्त कर दिया।शुक्रवार की रात पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु ने क्वार्टरफाइनल में जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची को 16-21 21-16 21-19 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया था। एक घंटे 16 मिनट तक चला मुकाबला जीतकर सिंधु दूसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थीं।

इससे पहले यामागुची के खिलाफ सिंधु का कैरियर रिकॉर्ड 10 - 7 का था लेकिन पिछले तीन मुकाबलों में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था । सिंधु ने कहा ,‘‘ मैं लंबे समय बाद उसके खिलाफ खेल रही थी। शायद आखिरी बार 2019 में खेली थी । उसने भी काफी अभ्यास किया था और यह अच्छा मैच था ।’’सिंधु ने कहा ,‘‘ पहले गेम में मैने काफी गलतियां की लेकिन दूसरे गेम से संभल गई । मैच में कई लंबी रैलियां लगी और दूसरा गेम जीतना बहुत जरूरी था । तीसरे गेम में मैने नियंत्रण नहीं खोया और कोच ने काफी सहयोग किया । 

हर अंक अहम था क्योंकि कोई भी जीत सकता था । मुझे खुशी है कि जीत मेरे नाम रही ।’’स्विस ओपन फाइनल खेलने वाली सिंधु ने काफी आक्रामक खेल दिखाया लेकिन पहले गेम में सहज गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा । यामागाची ने 17 - 11 से बढत बना ली लेकिन सिंधु ने वापसी करते हुए अंतर 15 - 18 का कर दिया । इसके बाद हालांकि यामागाची ने लगातार अंक लेकर पहला गेम जीत लिया ।

दूसरे गेम में दोनों ने गलतियों के साथ शुरूआत की । सिंधु ने 6 - 2 की बढत बनाई जो बाद में 8 . 4 की हो गई । यामागुची ने दो बार शटल नेट में डाल दी । सिंधु ने पांच अंक लेकर वापसी की ।निर्णायक गेम में मुकाबला बराबरी का था और स्कोर 2 - 2 से 7 - 7 हो गया । छोर बदलने के बाद सिंधु ने 14 - 10 से बढत बनाई लेकिन यामागुची ने वापसी की और स्कोर 13 - 15 कर दिया । जापानी खिलाड़ी की सहज गलती से स्कोर 17 - 17 हो गया । सिंधु ने 19 - 18 से बढत बनाई जबकि यामागुची का शॉट वाइड चला गया और सिंधु ने मैच प्वाइंट के साथ मैच जीता।

टॅग्स :पी वी सिंधुबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

भारतमलेशिया मास्टर्स सुपर 500ः फाइनल में 11-21 9-21 से हारे किदाम्बी श्रीकांत, विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग ने दी मात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!