लाइव न्यूज़ :

सिंधू को संभावित प्रतिस्पर्धियों के खिलाफ पिछले प्रदर्शनों के आकलन की जरूरत: विमल

By भाषा | Updated: June 27, 2021 17:46 IST

Open in App

... अमित कुमार दास ...

नयी दिल्ली, 27 जून पूर्व मुख्य कोच विमल कुमार का मानना है कि ओलंपिक में गत बैडमिंटन चैंपियन कैरोलिना मारिन की अनुपस्थिति से पीवी सिंधू को फायदा होगा लेकिन तोक्यो खेलों में कम से कम छह और खिताब के दावेदार हैं जिनके खिलाफ इस भारतीय खिलाड़ी को बेहतर रणनीति तैयार करने के लिए पिछले प्रदर्शनों का आकलन करना होगा।

सिंधू को पांच साल पहले रियो ओलंपिक खेलों के फाइनल में मारिन से हार कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

स्पेन की तीन बार की विश्व चैम्पियन मारिन ने घुटने में चोट के कारण तोक्यो खेलों से अपना नाम वापस ले लिया है।

विमल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मारिन स्वर्ण की प्रबल दावेदार थी और उनकी कमी खलेगी। सिंधू ही नहीं बहुत सारे खिलाड़ियों को फायदा होगा। सिंधू के पास इससे निश्चित रूप से स्वर्ण जीतने का मौका होगा लेकिन इससे कम से कम छह अन्य खिलाडियों के पास मौका होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ताई ज्यू यिंग के अलावा जापान की दो खिलाडी अकाने यामागुची और नोजोमी ओकुहारा प्रबल दावेदार हैं। मैं दो चीनी खिलाड़ियों चेन युफेई और हे बिनजियाओ के बारे में निश्चित नहीं हूं। मैंने उन्हें काफी समय से खेलते हुए नहीं देखा है, इसलिए नहीं पता कि वे कितने तैयार हैं। रत्चानोक इंतानोन के खिलाफ भी मुश्किल हो सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह किसी विशेष दिन के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा, जो सही मानसिकता और शारीरिक स्थिति में होगा उसे फायदा होगा। इन छह खिलाड़ियों में से कई भी शीर्ष तीन में रह सकता है।’’

विमल ने कहा कि अभी काफी समय है और सिंधू को संभावित विरोधियों के खिलाफ अपनी रणनीति पर काम करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें बहुत कुछ किया जा सकता है जैसे वे ओलंपिक में संभावित प्रतिद्वंद्वियों के बारे में चर्चा कर सकते हैं, उनके पिछले मैचों को देख सकते हैं और उनका विश्लेषण कर सकते हैं। वे किन परिस्थितियों में मैच हारे और कहां चूक हुई, इस पर ध्यान देने से रणनीति बनाने में मदद मिल सकती है और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उनके पास अभी भी समय है क्योंकि ओलंपिक में अभी लगभग एक महीना बाकी है।’’

भारत का 1992 के ओलंपिक खेलों में प्रतिनिधित्व करने वाले 58 साल के इस पूर्व दिग्गज का का मानना ​​​​है कि बी साई प्रणीत का खेल अच्छा रणनीतिक है और वह 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक में पुरुष एकल में छुपा रूस्तम बन कर उभर सकते हैं।’’

विश्व रैंकिंग के15वें नंबर के खिलाड़ी प्रणीत ने 2019 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का 36 साल का लंबा इंतजार खत्म किया था।

विमल ने कहा, ‘‘ एक जूनियर के रूप में, मुझे हमेशा लगता था कि वह किसी और से ज्यादा हासिल करेगा। वह प्रकाश (पादुकोण) के बाद विश्व चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले पहले खिलाड़ी हैं, इसलिए कोई कारण नहीं है कि वह ओलंपिक में अच्छा नहीं कर सकते।’’

भारतीय टीम के 2001 से 2006 तक मुख्य कोच रहे विमल ने कहा, ‘‘ अगर उन्हें अच्छा ड्रा मिलता है तो वह छुपा रूस्तम बन कर निकलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उनकी शारीरिक स्थिति कैसी है। अगर अच्छा ड्रा मिला और शुरूआत में बड़े खिलाडियों से सामना नहीं हुआ तो ओलंपिक में उनके आगे बढ़ने की संभावना किसी सुपर सीरीज प्रतियोगिता की तुलना में ज्यादा है।’’

भारतीय महिला टीम की पूर्व कोच मधुमिता बिष्ट ने संधू के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हम सबको उससे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। वह 2016 में छुपे रूस्तम की तरह थी। उस पर कोई दबाव नहीं था लेकिन अब वह विश्व चैम्पियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता है। ’’

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का असर दूसरे देशों के खिलाड़ियों के मुकाबले भारतीयों खिलाड़ियों पर ज्यादा पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी ने अन्य देशों की तुलना में भारत को अधिक प्रभावित किया है। ओलंपिक में जाने के लिए एक खिलाड़ी होने के नाते यह काफी तनावपूर्ण है और अब सुरक्षित रहने के लिए भी तनाव लेना होगा लेकिन सिंधू एक मेहनती खिलाड़ी है और वह अच्छा करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!