लाइव न्यूज़ :

सिंधू क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग भी जीते

By भाषा | Updated: October 29, 2021 11:04 IST

Open in App

पेरिस, 29 अक्टूबर भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने यहां महिला एकल के दूसरे दौर में डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन को सीधे गेम में हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने गुरुवार देर रात खेल गये मैच में विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज क्रिस्टोफरसन को 21-19, 21-9 से हराया। यह मैच 37 मिनट तक चला।

मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान से भिड़ेगी। उन्होंने पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन में बुसानन को हराया था।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पांचवीं वरीयता पुरुष युगल जोड़ी ने भी हमवतन एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को 15-21, 21-10, 21-19 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

यह भारतीय जोड़ी अब आरोन चिया और सोह वूई यिक की चौथी वरीयता प्राप्त मलेशियाई जोड़ी से भिड़ेगी।

पुरुष एकल में सौरभ वर्मा हालांकि दूसरे दौर में जापान के केंटा निशिमोतो से 12-21, 9-21 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गये।

युवा लक्ष्य सेन ने गुरुवार को सिंगापुर के लोह कीन यू पर आसान जीत के साथ तीसरे दौर में प्रवेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!