लाइव न्यूज़ :

सिंधू ने कांस्य पदक मैच में अपने रक्षण में 200 प्रतिशत दिया : कोच पार्क

By भाषा | Updated: August 1, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त भारत के विदेशी बैडमिंटन कोच पार्क ताइ सांग को बहुत खुशी है कि ओलंपिक से पहले पी वी सिंधू के रक्षात्मक कौशल पर कई सत्र तक काम करने का फायदा तोक्यो ओलंपिक में मिला जहां वह रविवार को कांस्य पदक जीतने में सफल रही।

रियो ओलंपिक 2016 की रजत पदक विजेता सिंधू ने चीन की ही बिंग जियाओ को हराकर महिला एकल कांस्य पदक अपने नाम किया।

पार्क ने सिंधू के रक्षण पर काफी काम किया था और उन्होंने कहा कि इसका अब फायदा मिला।

पार्क ने पीटीआई से कहा, ‘‘सिंधू की कमजोरी उसका डिफेन्स था। उसके आक्रमण में कोई समस्या नहीं थी। प्रत्येक खिलाड़ी, प्रत्येक कोच जानता है कि आज उसका रक्षण 200 प्रतिशत सही था। यह बेहतरीन था। यहां तक सेमीफाइनल को छोड़कर पूरे टूर्नामेंट में उसका रक्षण शानदार रहा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम नेट पर उसके खेल और रक्षण पर काम कर रहे हैं और मुझे खुशी है कि इसका फायदा मिला।’’

पार्क ने कहा कि सिंधू सेमीफाइनल में चीनी ताइपै की ताइ जु यिंग के खिलाफ हार के बाद आंसू नहीं रोक पायी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘असल में सिंधू कल के मैच के बाद बहुत दुखी थी। वह बहुत बुरा महसूस कर रही थी और वह रोयी भी। मैंने कहा कि हमें अब कांस्य पदक पर ध्यान देना होगा और यह शानदार मैच रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!