लाइव न्यूज़ :

सिंधू बीडब्ल्यूएफ खिलाड़ी आयोग की सदस्य नियुक्त

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को सोमवार को बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के खिलाड़ी आयोग की सदस्य नियुक्त किया गया।

छब्बीस साल की पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू को पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ सदस्य नियुक्त किया गया जिनका कार्यकाल 2025 तक होगा।

बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ को खिलाड़ी आयोग 2021-2025 के छह सदस्यों की घोषणा करने की खुशी हैं: आइरिस वैंग (अमेरिका), रोबिन टेबलिंग (नीदरलैंड), ग्रेसिया पोली (इंडोनेशिया), किम सोयोंग (कोरिया), पीवी सिंधू (भारत) और झेंग सी वेई (चीन)।’’

इन छह सदस्यों के बीच से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला किया जाएगा।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा, ‘‘नया आयोग जल्द ही बैठक करेगा और छह सदस्यों के बीच से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला किया जाएगा। बीडब्ल्यूएफ खिलाड़ी आयोग का अध्यक्ष 2025 में होने वाले अगले चुनाव तक परिषद का सदस्य रहेगा।’’

रियो ओलंपिक 2016 की रजत पदक विजेता सिंधू ने इस साल तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। प्रतिष्ठित विश्व चैंपियनशिप में सिंधू ने दो रजत, दो कांस्य और 2019 में स्वर्ण पदक सहित कुल पांच पदक जीते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!