लाइव न्यूज़ :

सिंधू और ली आईओसी अभियान के दूत नामित

By भाषा | Updated: May 3, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई विश्व चैंपियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू और विश्व में 11वें नंबर के कनाडाई खिलाड़ी माइकल ली को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के ‘बिलीव इन स्पोर्ट्स’ अभियान के लिये खिलाड़ियों का दूत नियुक्त किया गया है। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सिंधू और ली दोनों पिछले साल अप्रैल से बीडब्ल्यूएफ के ‘आई एम बैडमिंटन’ अभियान के वैश्विक दूत हैं।

सिंधू ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईओसी द्वारा दूत नामित किया जाना सम्मान है। मैं किसी भी तरह की धोखाधड़ी या प्रतिस्पर्धा में हेरफेर के खिलाफ अपने साथी खिलाड़ियों के साथ खड़ी हूं। हम साथ में मजबूत हैं। ’’

सिंधू की प्रशंसा करते हुए भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव अजय सिंघानिया ने कहा, ‘‘यह खेलों के प्रति उनकी निष्ठा, निष्पक्षता और ईमानदारी को मान्यता है। उन्होंने अपने करियर में पूरे समर्पण के साथ यह खेल खेला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीएआई अपनी चैंपियन खिलाड़ी के विश्व स्तर पर इस सम्मान के लिये चुने जाने से बेहद प्रसन्न है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!