लाइव न्यूज़ :

सिंधू भारत के महानतम ओलंपियनों में : ठाकुर

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को तोक्यो से कांस्य पदक लेकर लौटी सिंधू को खेलों की ‘आइकॉन’ और देश के महानतम ओलंपियनों में से एक करार दिया ।

सिंधू रविवार को देश की दूसरी खिलाड़ी और पहली महिला हो गई जिसने व्यक्तिगत स्पर्धा में दो ओलंपिक पदक जीते हैं । रियो ओलंपिक में रजत पदक के बाद उन्होंने तोक्यो में कांस्य जीता ।

सिंधू और उनके कोरियाई कोच पार्क ताए सांग के स्वागत के बाद ठाकुर ने कहा ,‘‘ पी वी सिंधू भारत के महानतम ओलंपियनों में से है । वह खेलों की आइकॉन, प्रेरणास्रोत हैं और देश के लिये खेलने का सपना देखने वाले हर भारतीय की आदर्श हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उनकी अतुल्य उपलब्धियां आने वाली कई पीढियों को प्रेरित करेंगी । उनकी सफलता ने दिखा दिया है कि कैसे टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) से हमारी ओलंपिक उम्मीदों को मदद मिल रही है ।’’

सिंधू ने कहा ,‘‘ मैं अपने हर प्रशंसक को धन्यवाद देना चाहती हूं क्योंकि स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेलने के बावजूद मैं जानती थी कि भारत से करोड़ों लोग मेरे साथ है । यह सफलता उनकी शुभकामनाओं का नतीजा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपने माता पिता को उनके लगातार सहयोग और बलिदान के लिये और कोच को मेरे साथ काम करके यह सपना सच करने के लिये धन्यवाद देना चाहती हूं ।’’

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने भी सिंधू को सम्मानित किया । इस मौके पर खेल सचिव रवि मित्तल और सिंधू के माता पिता भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!