लाइव न्यूज़ :

सिमोन बिलेस बैलेंस बीम के फाइनल में भाग लेंगी

By भाषा | Updated: August 2, 2021 14:59 IST

Open in App

तोक्यो, दो अगस्त (एपी) अमेरिका की दिग्गज जिम्नास्ट सिमोन बिलेस तोक्यो ओलंपिक की स्पर्धाओं में वापसी करते हुए मंगलवार को बैलेंस बीम के फाइनल में चुनौती पेश करेंगी।

रियो ओलंपिक (2016) की चैंपियन बिलेस ने एक सप्ताह पहले मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने का हवाला देते हुए कुछ स्पर्धाओं से हटने का फैसला किया था।

अमेरिकी जिम्नास्टिक्स ने जारी बयान में कहा गया, ‘‘ हम यह पुष्टि करते हुए बहुत उत्साहित हैं कि कल आप दो अमेरिकी एथलीटों को बैलेंस बीम फाइनल में देखेंगे - सुनि ली और सिमोन बिलेस। आप दोनों को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं।’’

चौबीस साल की बिलेस ने पांच साल पहले रियो डी जनेरियो में बैलेंस बीम में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने तोक्यो में पिछले सप्ताहांत एरियाके जिमनास्टिक्स केन्द्र में आठ महिलाओं के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इसके बाद 27 जुलाई को वॉल्ट पर पहले रोटेशन के दौरान निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने खुद को टीम फाइनल से हटा लिया।

बिलेस ने सभी पांच व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन उनमें से चार में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!