लाइव न्यूज़ :

शुभंकर ओपन डि एस्पाना में संयुक्त पांचवें स्थान पर

By भाषा | Updated: October 10, 2021 15:59 IST

Open in App

मैड्रिड, 10 अक्टूबर भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने तीसरे दौर में एक अंडर 70 का स्कोर बनाया जिससे वह एसियोना ओपन डि एस्पाना गोल्फ टूर्नामेंट में दो पायदान नीचे संयुक्त पांचवें स्थान पर खिसक गये।

शुभंकर ने पहले दो दिन 67 और 64 का स्कोर बनाया था लेकिन तीसरे दौर में वह केवल दो बर्डी कर पाये और इस बीच उन्होंने एक बोगी की। अब उनका कुल स्कोर 12 अंडर है।

वह कल तक शीर्ष पर चल रहे विल बेसलिंग (72), अलेक्सांद्र लेवी (65) और रिचर्ड ब्लैंड (64) के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। शुभंकर ने सातवें और 14वें होल में बर्डी बनायी और इस बीच 11वें होल में बोगी की।

राफा कारबेरा बेलो ने 64 का स्कोर बनाया और उन्होंने अंतिम दौर से पहले दो शॉट की बढ़त बना रखी है। उनका कुल स्कोर 17 अंडर है। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जॉन रहम ने 72 कार्ड खेला और उनका कुल स्कोर 11 अंडर पार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!