लाइव न्यूज़ :

शुभंकर शर्मा ने जमाये दो ईगल्स, संयुक्त 16वें स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: August 9, 2021 13:33 IST

Open in App

सेंट एंड्यूज, नौ अगस्त भारत के शुभंकर शर्मा ने आखिरी दौर के अंतिम नौ होल में दो ईगल्स जमाये जिससे वह हीरो ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में यहां संयुक्त 16वें स्थान पर रहे।

शुभंकर के लिये यह सप्ताह अच्छा रहा। उन्होंने चार में से तीन दौर में समान 67 का स्कोर बनाया लेकिन तीसरे दौर में उन्होंने चार शॉट गंवाये जिससे आखिर में उनका कुल स्कोर 14 अंडर 274 रहा।

शुभंकर ने पहले नौ होल में तीन बर्डी बनायी लेकिन दूसरे नौ होल का खेल उनके लिये उतार चढ़ाव वाला रहा जिसमें उन्होंने दो बोगी की लेकिन साथ ही दो ईगल्स भी जमाये।

मई में हिम्मरलैंड में शीर्ष 10 में जगह बनाने के बाद संयुक्त 16वां स्थान शुभंकर के लिये सर्वश्रेष्ठ परिणाम है।

गगनजीत भुल्लर ने रविवार को 69 का स्कोर बनाया तथा कुल आठ अंडर 280 के साथ संयुक्त 38वें स्थान पर रहे। एसएसपी चौरसिया को फिर से संघर्ष करना पड़ा और वह संयुक्त 75वें स्थान पर रहे।

स्कॉटलैंड के ग्रांट फोरेस्ट ने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!